बदायूं। जरीफनगर थाना पुलिस ने सिलेंडर चोरी के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक इंडियन गैस सिलेंडर भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम नगरिया मुतालिका फत्तनपुर निवासी महिपाल पुत्र रनवीर ने 30 अक्टूबर 2026 को घर से गैस सिलेंडर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मिथुन उर्फ टिकाऊवा उर्फ प्रिंश पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड नंबर एक, ग्राम दहगवां के खिलाफ मुकदमा संख्या 304/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।

शनिवार 31 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर जरीफनगर पुलिस ने बागवाला तिराहे, ग्राम दहगवां से नामजद आरोपी मिथुन उर्फ टिकाऊवा उर्फ प्रिंश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक इंडियन गैस सिलेंडर बरामद किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार, हेड कांस्टेबल रामगोपाल, कांस्टेबल नरेश कुमार और कांस्टेबल अनुराग गिरी शामिल रहे।