मसूदपुर के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भी रैली निकाली
उघैती। मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ फेज में पुलिस एवं स्कूली बच्चों द्वारा रैलियां निकालकर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया। पुलिस हेल्पलाइन नंबर दिए गए, साथ ही अधिकारों को लेकर भी जागरूक किया गया।


उघैती के थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस स्टाफ के साथ महिला आरक्षी को लेकर रैली की शुरुआत की। रैली के दौरान महिला सिपाहियों एवं थाना अध्यक्ष के द्वारा 1090, 112 मोबाइल नंबर की जानकारी दी। रैली में स्कूली बच्चों ने भी प्रतिभागी किया।


इसके अलावा उघैती के संविलियन विद्यालय एवं खंडवा, मसूदपुर सहित सभी परिषदीय स्कूलों में मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं प्रभात फेरी के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया।

रिपोर्ट अकरम मलिक

Магнитный шторм поражает Нашествие вредителей в Украине: 80% жабро угрожают,