सहसवान। नगर पालिका की बड़ी लापरवाही की वजह से कहीं किसी की जान जोखिम में नहीं चली जाए। बता दे अकराबाद जाने वाले मार्ग पर काफी दिनों से बीच मार्ग पर बनी पुलिया का मैन हाल पुलिया का खुला हुआ है। जिसके कारण आने जाने वाले राहगीर व ई रिक्शा चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं रात के अंधेरे में इस खुले मैन हाल में बाइक सवार लोग भी

अंधेरा होने के कारण इसमें गिर जाते हैं। आपको बता दें आज दोपहर के समय इस खुले मैन हाल में ई रिक्शा चालक ई रिक्शा लेकर गिर पड़ा जिससे उसका आगे का ई रिक्शे का हिस्सा टूट गया जिसको लेकर आज एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई। आपको बता दें इस पुलिया का काफी समय से ऊपर का जाल टूटा हुआ है।जिसके कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद भी नगर पालिका कर्मचारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं गया है।

You missed