संभल। यूपी के जनपद सम्भल में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन बहजोई में माध्यमिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश ,स्वतंत्र प्रभार, गुलाब देवी व जिलाधिकारी डॉ0 राजेन्द्र पैंसिया, और पुलिस अधीक्षक

कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा ध्वजारोहण कर मातृभूमि की स्वतंत्रता और उसके गौरव की रक्षा के लिए बलिदान हुए

वीरों को नमन करते हुए शहीदों को याद किया गया तथा राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान और स्वतन्त्र राष्ट्र में

जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रत्येक स्थिति में समभाव से नागरिकों की सुरक्षा और न्याय दिलाने मे योगदान देने

का आहृवन किया गया,कार्यक्रम में उपस्थित सभी को देश की आजादी तथा अखण्डता की रक्षा करने और राष्ट्र

को समृद्ध, उन्नत एवं मजबूत बनाने के साथ हिंसा का प्रयोग न करने और सभी प्रकार के विवादों का हल

संवैधानिक उपायों द्वारा किए जाने की शपथ दिलाई गई साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत

किये गये ,इसके साथ ही मंत्री द्वारा राजकीय कार्यों का पूर्ण मनोयोग, निष्ठा एवं अथक परिश्रम से सम्पादन करने वाले अधिकारीगण व कर्मचारीगणों को सम्मानित किया गया।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






