
सहसवान: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जौनेरा में कार्यक्रम आयोजित कर 124 प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पति एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रांत यादव ने वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति का कैरियर बनाने में तकनीकी

शिक्षा का भी अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। छात्र छात्राओं को मोबाइल फोन और टैबलेट वितरित किए जाने के पीछे सरकार की मंशा है कि विद्यार्थी इसका

उपयोग शिक्षा प्राप्त करने में करें। उन्होंने संस्थान की ओर से शासन द्वारा प्रदत्त 124 टैबलेट का वितरण किया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व संस्थान के स्टाफ की ओर से मुख्य अतिथि का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया

गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, तूफान सिंह, अंकित सक्सेना, रणजीत कुमार, चन्द्रबोस आजाद, अरविंद कुमार, सोनम, उज्जवल चित्रांश, देवेश शर्मा, ऋषि गोस्वामी, दीपक, ललित आदि मौजूद रहे।






