संभल। यूपी के जनपद सम्भल में जायंट्स ग्रुप ऑफ संभल सिटी की ओर से गुरुवार को हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया,कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर उत्सव की शोभा बढ़ाई,सभी महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियाँ पहनकर और हाथों में मेहंदी रचाकर तीज का उल्लासपूर्ण स्वागत

किया,कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत गणेश पूजन से की गई, जिसके बाद महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही हाउजी सहित कई मनोरंजक गेम्स भी आयोजित किए गए,उत्सव के दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से कंचन को तीज क्वीन चुना गया। संगठन की अध्यक्ष नीरू चाहल ने ताज पहनाकर कंचन को सम्मानित किया,कार्यक्रम के अंतिम चरण में जायंट्स

ग्रुप ऑफ संभल सिटी की इंस्टॉलेशन सेरेमनी ,Installation Ceremony, का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अनीता अग्रवाल, डॉ. सुधा चौधरी, योजना गुप्ता और अनु रस्तोगी ने समूह की सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई,अध्यक्ष नीरू चाहल ने बताया कि हरियाली तीज का यह आयोजन महिला एकता और सांस्कृतिक

समर्पण का प्रतीक है। सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मुख्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने आगे भी ऐसे आयोजन निरंतर करने की बात कही,इस अवसर पर शैली भारद्वाज , तरन्नुम अकिल ,राधिकाअग्रवाल , रूपाली गुप्ता, रेखा मदन, गायत्री आर्य, मंजू अरोड़ा, रूही गुप्ता, मोनिका गुप्ता, सोनिया, रानी अरोड़ा।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072
slot thailand