
बदायूं। हरीश शाक्य बिल्सी विधायक की अध्यक्षता में डाइट ऑडिटोरियम में टीबी के मरीजों को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योग टीम संस्था के योगाचार्य गिरधारी सिंह राठौर एवं उनके सदस्यों द्वारा 20 टीबी के मरीजों को गोद लिया गया। गोद लिए गए सभी टीबी के मरीजों को आज छठवीं पोषण पोटली उपलब्ध कराई गयी एवं उनका टी बी का इलाज पूर्ण होने तक उनके स्वास्थ्य की पूर्ण जिम्मेदारी भी ली गयी।

जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया की टी बी के मरीज समय से पूर्ण 6 माह इलाज लेने पर पूरी तरह से स्वस्थ हो जायेंगे और साथ ही उन्हें निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत 1000 रुपये प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से उनके खातों मे दिए जा रहे है इसलिए कोई भी मरीज बीच में इलाज ना छोड़ें नहीं तो टीबी और ख़तरनाक हो सकती है, जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया की 1 जनवरी 2025 से 100 दिवसीय प्रधान मंत्री टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है,शासन ने इसके अंतर्गत इस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए इस कार्यक्रम को आगे तक निरंतर जारी रखने का आदेश जारी किया है इसी के अंतर्गत जनपद में 11 जुलाई से दस्तक

अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमे आशा एवं आंगनबाडी कार्यकत्री घर घर जाकर टी बी के लक्षण वाले व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त कर ऐसे लोगों को चिन्हित करेंगी जिसमें टी बी होने की सम्भावना अधिक होती है उन सभी की टी बी की जांच एवं एक्स रे कराना है जिस से कोई टीबी का मरीज इलाज से छूट ना जाये। कार्यक्रम में योग टीम संस्था के योगाचार्य गिरधारी सिंह राठौर,एवं उनके सदस्य गण,डाक्टर जुगल किशोर, चंद्र प्रकाश, आवेश पाल सिंह, नवल किशोर, मुकेश सारस्वत,विनोद सकसेना,योगेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, सुदेश सक्सेना, उपस्थित रहे। जिला क्षय रोग अधिकारी ने योग संस्था के योगाचार्य एवं उनके सदस्यों का धन्यवाद दिया एवं अपील की कि इसी तरह से और समाजसेवी संस्थाएं आगे आकर बढ़ चढ़कर टीबी के मरीजों को गोद लें जिससे उनके जीवन को बचाया जा सके यह बहुत ही पुण्य का कार्य हैं।






