
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय आभार पर मंगलवार को 15 जुलाई को जिले की सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने यह जानकारी दी है उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री को संबोधित प्रत्येक तहसील पर ज्ञापन दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सभी तहसील अध्यक्ष अपने तहसीलों पर धरना प्रदर्शन करेंगे। सदर तहसील के अध्यक्ष में धरना प्रदर्शन करेंगे बिसौली तहसील अध्यक्ष अपनी तहसील पर धरना प्रदर्शन करेंगे, सहसवान तहसील अध्यक्ष अपनी की तहसील पर धरना प्रदर्शन करेंगे बिल्सी तहसील अध्यक्ष अपनी तहसील पर धरना प्रदर्शन करेंगे दातागंज तहसील अध्यक्ष अपनी पर धरना प्रदर्शन करेंगे। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह व सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी ब्लॉक अध्यक्ष उझानी सोमवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंडित रामकुमार शर्मा,समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।






