
बिजली विभाग कर रहा कार्यवाही की बात
कुंवर गांव। थाना क्षेत्र के गांव सिगोई में खम्भे से कटिया डालकर समरसेबिल चलाते समय हादसा हो गया करंट के चपेट में आने से गांव के एक किसान की भैंस की मौत हो गई।किसान ने गांव के ही युवक पर आरोप लगाया है
थाना क्षेत्र के गांव सिगोई में पंचायत घर के पास लगे खंभे पर एक युवक ने तारों को बांध रखा है जिससे वह कटिया डालकर बिजली चोरी कर समरसेबिल चलाता है

। बुधवार देर शाम आठ बजे गांव के किसान हरपाल की भैंस भागकर खम्भे के पास पहुंच गई और तार की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई ।किसान ने गांव के ही जयपाल उर्फ भूरे पर कटिया डालने का आरोप लगाया है कि जयपाल काफी समय कटिया डालकर बिजली चोरी कर समरसेबिल चलाते थे जिससे आज उनकी भैंस की मौत हो गई । मामला बिजली विभाग के संज्ञान में पहुंच गया है बिजली विभाग युवक के खिलाफ कार्यवाही की बात कह रहा है ।

इस संबंध में बिजली जेई चिरोंजी सिंह का कहना है कि करंट से भैंस की मौत की सूचना मिली है एक युवक कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहा था युवक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।






