बदायूं । नगर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आजाद शाखा के स्वयंसेवकों ने जिले में आए नए विभाग प्रचारक सुंधाशु जिला प्रचारक भरत लाल नगर प्रचारक तुलसीदास के साथ एक वृक्ष अपने नाम की मुहिम चलाते हुए मेला ग्राउंड स्थित गांधी पार्क के अंदर वृक्षारोपण करा। विभाग प्रचारक सुंधाशु ने सभी स्वयंसेवकों को वृक्ष लगाने को प्रेरित करने के साथ-साथ इन वृक्षों की जिम्मेदारी लेते हुए इनका एक लंबे समय तक ध्यान रखना को भी कहा उन्होंने बताया वर्तमान समय में वायुमंडल में तपिश दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।पेड़ों के कटान से वातावरण दूषित हो रहा है इसलिए हर व्यक्ति को पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। नगर कार्यवहा अंकित ने सभी

स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए वृक्ष पौध भी दिये और बताया घर के आसपास बगीचे में या कहीं भी वृक्ष फल फूल सकता है उसे वहां लगाये जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहे।हरे भरे वृक्ष राहगीरो के लिए छाया का काम करता हैं। भूमि कटान को रोकने के अलावा यह वृक्ष वर्षा कराने में भी सहायक होते हैं यह सब मानव जीवन के लिए अमूल्य है जिसको हम नहीं समझ पा रहे हैं और उसका नुकसान बीमारियों से प्राकृतिक आपदा बाण आदि के रूप में देखते हैं। नगर प्रचारक प्रमुख मुदित ने सभी स्वयंसेवकों को संकल्प कराया की समय-समय पर यह मुहिम चलाकर वृक्षारोपण स्वयं करेंगे व लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित भी करेंगे जिससे आने वाले समय में गर्मी का प्रभाव में कुछ कमी ला सके। शाखा पर रूप किशोर अतुल अनुज सूर्यांश मुदित आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Oplus_131072