
पर्यावरण के प्रति एक सकारात्मक संदेश
बदायूं।जिला महिला अस्पताल में वन विभाग चलाए जा रहे अभियान के तहत पीएनसी वॉर्ड में ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट और पौधे से नवजात शिशुओं के माता- पिता को सम्मानित किया गया।

महिला अस्पताल के सीएमएस,डीएफओ, डीएसओ, सदर रेंजर की उपस्थिति में, बुधवार को नवजात शिशुओं के माता- पिता को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट और एक पौधा उपहार देकर सम्मानित किया गया।

डीएफओ प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया वन विभाग द्वारा में चलाए जा रहे अभियान के तहत एक से 7 जुलाई के बीच जिला महिला अस्पताल में नवजात शिशुओं के

माता-पिता को ग्यारह”ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट” और एक-एक पौधा देकर सम्मानित किया गया।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता हरियाली को बढ़ावा देना न केवल नवजात शिशुओं के

लिए एक उपहार है, बल्कि यह पर्यावरण के प्रति एक सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है।
इस अवसर पर सीएमएस डॉ इंदुकांत वर्मा, डीएफओ प्रदीप कुमार वर्मा, डीएसओ जगन्नाथ कश्यप,अशोक कुमार,मोहन सिंह वन दरोगा, क्वालिटी मैनेजर अरविंद वर्मा,अस्पताल कर्मचारी उपस्थित रहे।






