नो जवान पुलिस कर्मियों के लिए 57 वर्षीय चन्द्रवीर सिंह ने दिया एक अच्छा सन्देश

संभल। यूपी के जनपद सम्भल में यूपी पुलिस की छपी धूमिल करने वाली कानुपर पुलिस पर भले कार्यवाही कर दरोगा व सिपाही को सस्पेंड कर दिया है,लेकिन अपराधी को भगाने में मदद करने वाले पुलिस कर्मियों की वीडियो

को देख तरह तरह के सवाल पैदा हो गए है,जिसमे साफ दिखाई दे रहा है कि एक दरोगा व सिपाही मोटर पर होने के बाबजूद भी सूटकेस लेकर जा रहे अपराधी को भगाने में उनको पकड़ने में असफल रहते है,लेकिन इस सब से अलग एक खबर सम्भल के हयातनगर थाने से निकल कर आई है जहा हयात नगर थाने पर तैनात 57 वर्षीय चन्द्रवीर सिंह हयातनगर थाने से 35 किलोमीटर दूर

चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र से अकेले ही चार वारंटियों को पकड़ लाए हैं,दरोगा चन्द्रवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अकेले ही कोतवाली चन्दौसी में पँहुच एक एक वारन्टी को पकड़ा और कोतवाली चन्दौसी लाकर बैठा दिया है,और फिर चारो को चन्दौसी से हयातनगर थाने ले आए जहा से उनको न्यायालय पेश किया गया है,थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि चार वारन्टी को पकड़ने वाले दरोगा अकेले ही 35 किलोमीटर से चार वारन्टीयो को पकड़ लाए हैं,जो कि एक बड़ी कामयाबी है जिस लिए उनको मेरे द्वारा नकद रिवार्ड दिया गया है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072