24 जून से 9 जुलाई तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा

खैरथल-तिजारा। 23 जून अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने पखवाड़े के अन्तर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना में लक्षित परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने के लिए योजनाओं का लाभ लाभार्थी तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, लम्बित पत्थरगढ़ी और सीमाज्ञान प्रकरणों का निस्तारण, स्वामित्व पट्टो का वितरण, मृदा नमूनों का संग्रहण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (एनएफएसए) के अन्तर्गत लम्बित प्रकरणों का निस्तारण एवं नवीन पात्र परिवारों एवं सदस्यों की आधार सीडिंग के कार्य भी शिविर में संपादित कर आम जिनको लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को रोजाना पांच कैंप विकसित करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने विभागों को भेजे गए एमपी/एमएलए परिवादों की समीक्षा कर शेष परिवादों के जवाब भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित चल रहे परिवादों का समय पर निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने एवं एवरेज डिस्पोजल टाइम में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर विभागवार पेंडेंसी की समीक्षा करते हुए 30 दिवस से ऊपर लंबित परिवादों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने हरियालो राजस्थान के तहत सभी विभागों को लक्ष्य अनुसार प्लान तैयार कर पौधारोपण करने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पौधारोपण इसी स्थिति में किया जाए जहां उसकी सुरक्षा एवं जल की व्यवस्था हो सके। उन्होंने

नगर परिषद के अधिकारियों को नालियों की सफाई एवं जल भराव क्षेत्र पर मड पंप जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाए ताकि समय पर जल भराव से निजात मिले और लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि नालियों की सफाई एवं जल भराव से निपटने हेतु किए जाने वाले कार्यों में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

जिला कलक्टर ने डीसीएमएचओ को निर्देशित किया कि मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए उपयुक्त उपाय सुनिश्चित करें। उन्होंने बीमारियों की रोकथाम की निरन्तर मॉनिटरिंग करते हुए अस्पतालों में सुविधाऐं बढाने, मरीजों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान एएसपी राजेंद्र सिंह, कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी, सीडीपीओ बीना गुप्ता, बिजली विभाग सहायक अभियंता दिनेश भड़ाना, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पीएचईडी, पुलिस, राजीविका, बिजली, कृषि, वन, शिक्षा, सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

24 जून को यहां किया जाएगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अभियान के तहत शिविरों का आयोजन

जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने शिवरो की सफल संचालन हेतु जिला नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट एवं उपखंड स्तर पर नोडल अधिकारी संबंधित उपखंड अधिकारी को नियुक्त किया। अभियान के तहत मंगलवार को उपखंड किशनगढ़ बास कि ग्राम पंचायत बंबोरा एवं ओदरा, उपखंड कोटकासिम की ग्राम पंचायत पतलिया एवं झाड़का, उपखंड मुंडावर की ग्राम पंचायत अजरका, जिंदोली, बिजवाड़ चौहान एवं सोडावास, उपखंड टपूकड़ा की ग्राम पंचायत रभाना एवं कमालपुर, उपखंड तिजारा की ग्राम पंचायत गोठड़ा एवं भिंडूसी में शिवरो का आयोजन किया जाएगा। शिवरो का आयोजन प्रातः 9:30 से सायं 5:30 बजे तक किया जाएगा।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072