Oplus_131072

थाना धारूहेड़ा पुलिस नाबालिग छात्र का यौन उत्पीड़न करने के मामले में आरोपी अध्यापिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अध्यापिका को शनिवार को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जांचकर्ता ने बताया कि गत मार्च माह में धारूहेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनका नाबालिग बेटा गुरुग्राम के एक गांव स्थित

निजी स्कूल में 12 वीं कक्षा का छात्र है। शिकायत में अभिभावक ने कक्षा की एक अध्यापिका पर उनके बेटे का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी अध्यापिका के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी अध्यापिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अध्यापिका को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072