बदायूं।डाइट ऑडिटोरियम में महेश चंद्र गुप्ता सदर विधायक की अध्यक्षता में टीबी के मरीजों को गोद लेने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें योग टीम संस्था के योगाचार्य गिरधारी लाल एवं उनके सदस्यों द्वारा 20 टीबी के मरीजों को गोद लिया गया गोद लिए गए सभी टीबी के मरीजों को बुधवार को पांचवी पोषण

पोटली उपलब्ध कराई गयी एवं उनका टीबी का इलाज पूर्ण होने तक उनके स्वास्थ्य की पूर्ण जिम्मेदारी भी ली गयी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विनेश कुमार ने बताया कि टीबी के मरीज समय से पूर्ण 6 माह इलाज लेने पर पूरी तरह से स्वस्थ हो जायेंगे और साथ ही उन्हें निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत 1000 रुपये प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से उनके खातों मे दिए जाएंगे। इसलिए कोई भी मरीज बीच में इलाज ना छोड़ें नहीं तो टीबी और ख़तरनाक हो सकती है, उन्होंने कहा 1 जनवरी 2025 से 100 दिवसीय प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है शासन ने इसके अंतर्गत इस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए इस कार्यक्रम को आगे तक निरंतर जारी रखने का आदेश जारी किया है जिसमे आशा एवं आंगनबाडी कार्यकत्री घर- घर जाकर टीबी के लक्षण वाले व्यक्तियों कि जानकारी प्राप्त कर ऐसे लोगों को चिन्हित करेंगी जिसमें टीबी होने की संभावना अधिक होती है उन सभी की टीबी की जांच एवं एक्स रे कराना है जिससे कोई टीबी का मरीज

इलाज से छूट ना जाये l इस अवसर पर योग टीम संस्था के योगाचार्य गिरधारी सिंह राठौर,एवं उनके सदस्य गण,ऋषिकेश पाल,योगेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, सूरज पाल सिंह यादव, सुदेश सक्सेना, उपस्थित रहे।जिला क्षय रोग अधिकारी ने योग संस्था के योगाचार्य एवं उनके सदस्यों का धन्यवाद दिया एवं अपील की कि इसी तरह से और समाजसेवी संस्थाएं आगे आकर बढ़ चढ़कर टीबी के मरीजों को गोद लें जिससे उनके जीवन को बचाया जा सके यह बहुत ही पुण्य का कार्य है।

Oplus_131072