
बदायूं।अटल बिहारी वाजपेयी सभागार कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शनिवार को सेवानिवृत हो गए। सेवानिवृत्त कर्मचारी के कार्यों की सराहना और प्रशंसा की उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह के लिए यादगार पल के रुप मनाया गया।
विदाई में परिवार जन विभाग स्टॉफ शुभचिंतक सभी काफी संख्या में मौजूद रहे।

इस दौरान एडीएम (एफआर)वैभव शर्मा, एडीएम (प्रशासन) अरुण कुमार ने नरेश चंद्र शर्मा को सेवानिवृत होने पर फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। और उनकी विदाई में सहभोज का कार्यक्रम रखा।इस मौके पर नाजिर अतुल श्रीवास्तव, प्रभाकर शर्मा आशुलिपिक संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।






