बदायूं। बरेली से आई सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस)टीम ने बुधवार को सीएमओ ऑफिस में तैनात डाक रूम सहायक सुनील सक्सेना को 17 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। उनकी गिरफ्तारी से सीएमओ ऑफिस के बाबुओं में हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस टीम उसे अपने साथ सिविल लाइन कोतवाली ले गई, जहां विजिलेंस टीम के एसपी ने बरेली में प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भेज दिया है। स्वास्थ्य केंद्र जगत में एक एएनएम के पद पर तैनात है उसे मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली है। उसका पांच महीने का वेतन रुका हुआ है। वेतन जारी करने के एवज में सीएमओ ऑफिस में तैनात डाक रूम सहायक सुनील सक्सेना ने 17 हजार रुपये एएनएम के घर में लेने पहुंच गए थे। जैसे ही रुपए लेकर अपने पास रखे उसी समय विजिलेंस टीम ने दबोच लिया। उसके बाद आरोपित को बरेली ले जाकर प्राथमिकी कराकर जेल भेज दिया।


सुनील सक्सेना का मूल पद डार्क रूम सहायक है जिसकी तैनाती कादरचौक सीएचसी पर थी। वर्तमान में वह सीएमओ ऑफिस के कमरा नंबर 22 में सीएचसी जगत के बाबू संजय का काम देख रहे थे। उन्होंने एएनएम से वेतन जारी करने के लिए रुपए मांगे तो एएनएम ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम बरेली से कर दी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने उसे ट्रैक किया। फिर रुपये देने के लिए बुधवार को शिकायतकर्ता के घर के सामने डीएम रोड स्थित कमला मेडिकल स्टोर पर बुलाया गया। विजिलेंस टीम पहले से ही वहां मौजूद थी। जैसे ही आरोपित कर्मचारी रुपए लेकर अपने पास रखे वैसे ही टीम ने उन्हें दबोच लिया। कोतवाली सिविल लाइन आमद कराने के बाद बरेली में प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भेज दिया है।

रिश्वतखोरी नेटवर्क में सीएमओ ऑफिस के कई कर्मचारी शामिल

दो दिन पूर्व कुछ एएनएम का ट्रांसफर अन्य सीएचसी पर कर दिया था एएनएम का ट्रांसफर रोकने की सेटिंग कमरा नंबर 22 हुई थी सीएमओ ऑफिस के बाबू को मीडिया के आने की भनक लग गई तभी सभी एएनएम को वहां से हटा दिया उनसे कह दिया बाद में आना जब मीडिया वाले यहां से चले जाएं। रिश्वतखोरी के नेटवर्क में सीएमओ ऑफिस के कई कर्मचारी शामिल है। जिसकी जांच चल रही है जबकि नेटवर्क चलाने वाला असली बाबू विजिलेंस की गिरफ्त से अभी भी बहुत दूर है

रिश्वतखोरों के खिलाफ विजिलेंस की होगी कार्रवाई
विजिलेंस एसपी अरविंद कुमार ने कहा है अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी चाहे वह राजपत्रित हो या अराजपत्रित हो अगर रिश्वत मांगे उसके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जाएगा। अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी काम करने के एवज में रुपए मांगता है,तो इस हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर तत्काल शिकायत करे।

Oplus_131072