सम्भल । चन्दौसी कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुयी कि थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मौलागढ मे राजेश कुमार गौतम पुत्र स्व बृजनन्दन गौतम निवासी शिव मंदिर रोड

मौलागढ कस्बा व थाना कोतवाली चन्दौसी जनपद सम्भल के घर मे शादी का कार्यक्रम के दौरान घर में रखे

किसी ज्वलनशील पदार्थ ,पेट्रौल, डीजल आदि, द्वारा आग पकड़ लेने के कारण घर मे रखे सामान द्वारा आग

पकड़ ली गयी,सूचना पर ,स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग द्वारा मौके पर जाकर आग पर काबू पा लिया

गया है , कोई जनहानि नहीं हुई है , मौके पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई एवं क्षेत्राधिकारी चन्दौसी

द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है , अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है , कानून व शान्ति व्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नही है ।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






