सम्भल । पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डा0 प्रदीप कुमार सिंह व यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान ने मय फोर्स के बहजोई कोतवाली क्षेत्र के वार्ष्णेय इंटर कॉलेज

चौराहे पर विशेष अभियान चलाकर बिना हेलमेट, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वाले के खिलाफ एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है एवं यातायात जागरूकता

अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों एवं आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी दी गई है ,एवं भविष्य में पुनरावृति ना करने की हिदायत दी गई है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072