
बदायूं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन परशुराम चौक कार्यालय पर किया। मुजफ्फरनगर के जिला कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह के बनने पर कांग्रेस जनों ने जोरदार स्वागत किया। सभा की अध्यक्षता शहर कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर द्वारा की गई।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर एवं कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि मैं पार्टी का एक सिपाही हूं और जहां भी पार्टी मुझे काम करने को कहेगी मैं हर वक्त पार्टी का आदेश मानकर पार्टी का कार्य करने के लिए हमेशा उत्साहित रहता हूं। इससे पूर्व भी पार्टी ने मुझे छत्तीसगढ़ भेजा था वहां भी मैंने पूरा एक महीना रहकर काम किया और आज भी मुझे पार्टी ने जिम्मेदारी दी है मैं पार्टी हाई कमान को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी अपेक्षाओं अनुरूप ही कार्य करूंगा। उन्होंने कहा

कि पहले भी मैं प्रदेश में महासचिव रहा और कई जिलों का प्रभारी भी रहा लेकिन अपने बदायूं जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मैंने कभी निराश नहीं किया जब भी उन पर कोई मुसीबत आई तो उनके साथ मजबूती के साथ में पहले भी खड़ा रहा हूं अभी खड़ा रहूंगा, मेरे जीवन की अगर कोई जमा पूंजी है तो आप ही लोग है।कार्यक्रम में उसावां ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओमवीर सिंह खटीक अनिल कुमार सिंह ,पूर्व उसैत नगर अध्यक्ष अरशद खान ,ओमपाल सिंह तोमर ,अकील अहमद,

सत्तार मियां उमर खान विपिन सिंह, सुखपाल, धर्मेंद्र अशोक शर्मा ,सुग्रीव सिंह सोलंकी नीरज कुमार, विष्णु दयाल अंशुल प्रजापति आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभा का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश राठौर ने किया।






