सम्भल। बार एसोसिएशन सम्भल ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सम्भल के माध्यम से प्रेषित किया तथा ज्ञापन मैं मांग कि सम्भल जिले का मुख्यालय सम्भल तहसील के अंतर्गत बनाया जाए सरकार जनता की सुविधा को ध्यान मैं रखकर ही कोई निर्णय लेती है सम्भल जनपद की 80प्रतिशत जनता का हित जिला मुख्यालय सम्भल तहसील के अंतर्गत ही किए जाने में है

अभी हाल ही मैं जिस तरीके से सम्भल में कानून व्यवस्था प्रभावित हुई थी उसको दृष्टिगत रखते हुए भी जिला मुख्यालय सम्भल तहसील क्षेत्र मैं ही बनाया जाए जिससे जिले की कानून व्यवस्था भी सुदृढ़ रहे तथा जनता भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करे।ज्ञापन देने बालों मैं मुख्यरूप से प्रदीप कुमार गुप्ता, डॉ अमित कुमार उठवाल,शरद भारद्वाज, माधव मिश्रा, मुस्तहसिन रजा जैदी,गुरुदत्त गुप्ता, वसी हसन , प्रमेंद्र सिंह, अनुज चौधरी, राकेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, सचिन चौहान प्रदीप सिंह आदि अधिवक्ता शामिल हुए हैं।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072