सहसवान। पन्ना लाल इंटर कॉलेज प्रांगण में अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती मनाई गई सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूनम यादव एवं

कार्यक्रम के संयोजक आदर्श कुमार सक्सेना ने महारानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके राजनीतिक कौशल न्याय प्रियता एवं धार्मिक

क्रियाकलाप का वर्णन किया उन्होंने नारी शक्ति का परिचय देते हुए मुस्लिम आक्रमणकारियों को अनेकों बार परास्त किया 12 मई से 31मई तक विभिन्न जगहों

पर कार्यक्रमों का आयोजन जगह-जगह आयोजित किए जाएंगे स्कूल की छात्राओं ने अहिल्याबाई की बहुत सुंदर रंगोली बनाई रंगोली बनाने वाली छात्राएं शिफा रहमान,

नूर, नूरी, शिवानी, सबा , सहारा रही कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अबडर शर्मा, सचिन शर्मा, पिरपंच जौहरी, मदन लाल शाक्य, डॉक्टर अनुपम सक्सैना, प्रधानाचार्य

सुजीत सिंह,भावेश चांडक,अबीर सक्सेना दिनेश कुमार, दिनेश कुमार मौर्य एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी भक्ताओं ने बच्चों के समक्ष अपने-अपने विचार रखें कार्यक्रम का संचालन अध्यापक शंकर लाल ने किया।

Oplus_131072