बदायूं।उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा स्वर्गीय बीएन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर रविवार को पीडब्ल्यूडी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए।


उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कर्मचारियों के नेता स्वर्गीय बीएन सिंह की पुण्यतिथि हर वर्ष की भांति इस वर्ष पूरे आदर सम्मान के साथ मनाई गई।
राज्य कर्मचारी संघ परिषद के पदाधिकारीयो ने बीएन सिंह के चित्र पर दीप जलाकर कर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा के पदाधिकारी द्वारा पीडब्ल्यूडी परिसर में एक रक्तदान

शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रोहन सिंह ने किया।रक्तदान करने में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया शिविर में परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव, इंजीनियर राहुल कुमार सिंचाई संघ के पदाधिकारी सर्वेंद्र सिंह इंजीनियर विजय कुमार मोहित पांडे इंजीनियर देवेंद्र कुमार, रजनीश सिंह हरेंद्र सिंह आदि ने रक्तदान किया।


पदाधिकारी ने रक्तदान करने वाले कर्मचारी को प्रमाण पत्र देकर सम्मान व उत्साहवर्धन किया गया।
इसके उपरांत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारीयों व कर्मचारियों द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए गए। कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक प्रेम प्रकाश पांडे, मंत्री सरोज कुमारी,

इंजीनियर राजीव कुमार परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव सिंचाई संघ के अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह,सतेंद्र सिंह शाक्य मंत्री रामप्रकाश राठौड़, इंजीनियर चंद्रकेश यादव,नेत्रपाल सिंह, जयपाल सिंह, ललित कुमार सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी,शशिकांत यादव खंड सचिव घनश्याम,इंजीनियर महाराज सिंह बदायूं क्लब के

पदाधिकारी रविंद्र मोहन सक्सेना आदि तथा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार एवं संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव द्वारा किया गया।

Oplus_131072