सम्भल । पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई एवं क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी यातायात सम्भल के निर्देशन में मुख्य आरक्षी सचिन कुमार द्वारा डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान पर “परवाह” के अंतर्गत सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद रोड से चंदौसी बाईपास मोड पर यात्रियों को सड़क पर चलते हुए अपनी सुरक्षा कैसे करे और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई है,जिसमें बताया गया कि नींद आने पर वाहन ना चलाएं क्योंकि सबसे ज्यादा हादसे नींद आने के कारण होते है और शराब पीकर बाहर ना चलाएं और

तेज रफ्तार से बाहर ना चलाएं और बताया गया है,कि जो किसान आदमी ट्रैक्टर ट्राली लेकर सड़क पर चलते हैं, रात्रि में ट्रॉली ट्रिपलर में रिफ्लेक्टर का प्रयोग करें और जब भी रात्रि में वाहन को कहीं भी सड़क पर रोके तो पार्किंग लाइट का प्रयोग करें, और सड़क से नीचे उतारकर वाहन को खड़ा करें और कहीं बाजार में गाड़ी भी रोकते हैं, तो तुरंत दरवाजा ना खोलें अगर हम इन बातों का ध्यान रखेंगे तो दुर्घटना से बचे रहेंगे जीवन अनमोल है सुरक्षित रहे।हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट



