कादर चौक। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव अखटा मई निवासी माया देवी (62) पत्नी इतवारी लाल गुरुवार सुबह करीब नौ बजे घर से दवा लेने के लिए पैदल निकली थी। उनका शव इस्माइलपुर में पुलिया के पास खंती में मिला। सूचना

मिलते ही इंस्पेक्टर धनंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम को भेजा। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी है। उसकी साड़ी पर गिरीश लगा हुआ है।
रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह







