संभल। यूपी के जनपद सम्भल में चन्दौसी सम्भल मार्ग स्थित सम्भल सदर तहसील के ग्राम सैफ खा सराय निवासी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया सम्भल को एक ज्ञापन रास्ते के चौड़ीकरण के सम्बंध में देकर जिला पंचायत द्वारा रास्ते की पैमाइश कराकर पडवाने की माग की है, साथ ग्रामीणों ने कहा है किसानो द्वारा रास्ते पर अवैध कब्जा किया जा चुका है जिस कारण रास्ता बहुत तंग हो चुका है,ग्रामीणों का कहना है उनके गांव सैफ खा सराय स्थित सुलेमान शहीद ईदगाह से

होकर एक रास्ता बाईपास व नेमिशरण तीर्थ मंदिर के लिए जाता है,लेकिन किसानों द्वारा उस रास्ते पर अवैध कब्जा कर रास्ते को तंग कर दिया गया है, जिस कारण श्रद्धालुओं व राहगीरों को इस रास्ते पर आने जाने के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है,ग्रामीणों द्वारा रास्ते की नक्शे द्वारा पैमाइश कराकर रास्ते का चौड़ीकरण कराने का आदेश पारित्र करने की मांग की गई है ,दिए गए ज्ञापन पर हाजी नदीम, शफीक, छिद्दा खा साहब, सलीम, ईस्माइल, वारिस, आरिफ, इक़्तेदार, नोशाद, आसमार, व बबलू सहित अनेक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर रास्ते के चौड़ीकरण की माँग की गई।
संभल से खलील मलिक की रिपोर्ट






