सम्भल। हयात नगर थाना क्षेत्र में बहुत ही हर्ष का विषय है कि महिला शक्ति संगठन हयातनगर नगर ने आज 57 वी जरूरतमंद कन्या की शादी में सहयोग दिया है,आपको बता दें कि महिला शक्ति संगठन हयात नगर की अध्यक्ष दीपा वाष्र्णेय ने सन 2013 में समीति की महिलाओं के साथ मिलकर जरूरतमंद कन्याओं की शादी में सहयोग देने का वीणा उठाया था,जिसके चलते

आज 57 वीं कन्या की शादी में सहयोग दिया गया है, जल्दी ही दो कन्याओं की शादी में और सहयोग दिया जाएगा,यह एक महीने में पांचवी कन्या की शादी में सहयोग का कार्य किया गया है सभी महिलाएं बहुत खुश हैं दीपा वाष्र्णेय ने बताया कि प्रत्येक बच्ची अपना भाग्य लेकर आती है हम तो सिर्फ जरिया बनते हैं पता नहीं कहां-कहां से इतना सामान आ जाता है सब ईश्वर की ही कृपा है,जो हमारा इस काम में सहयोग करा रहे हैं।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072
Oplus_131072