सम्भल । पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता डिजिटल सेफ्टी अभियान ,परवाह , के क्रम में यातायात पुलिस टीम ने कस्बा बहजोई में वाहन चालकों को

यातायात नियमों के बारे में विस्तार से समझाया गया है ,जिसमें दो पहिया वाहन पर दोनों सवारी हेलमेट पहने एवं दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठे ,वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें,शराब पीकर वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट

धारण करें,सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के उद्देश्य का महत्व समझाया एवं यातायात नियमो का पालन करके आप अपनी यात्रा को सुरक्षित एवं बिना जोखिम के पूर्ण कर सकते है ,आपका जीवन अनमोल है, सुरक्षित चले सुरक्षित रहें।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






