
बदायूं।सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वाधान में पहलगाम के वैसरन में आतंकवादियों के द्वारा निहत्ते एबं निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या का बदला लेने के लिए भारतीय सेना के द्वारा “ऑपरेशन सिन्दूर”6 एवं 7 मई की रात्री एक बजकर पांच मिनट पर पच्छीस मिनट तक चलाये गये अभियान के तहत पाकिस्तान में नों आतंकी ठिकाने तथा नब्बे से अधिक आतंकियों के मारे

जाने पर, आवास विकास जिला कार्यालय A/155 पर एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया गया। मिठाई वितरण से पूर्व सभा को मुख्य अतिथी/मुख्य वक्ता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना के द्वारा आतंकवादियों को पालापोषा जा रहा है भारत में सेकड़ों निर्दोष लोगों की जान ले चुके हें “ऑपरेशन सिन्दूर” से नों आतंकियों के ठिकाने को नेशनामूद किया है ।जिसमें भारत का मोस्टवांटेड आतंकी अजर मसूद का परिवार नष्ट कर दिया है साथ ही आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद,हिजबुल

मुजाहिद्दीन,लश्करे तैयबा के कई ठिकाने तवाह हो गये जिसमें सत्तर से अधिक आतंकी मारे गये है।
भारत ने पहलगाम का बदला ले लिया आज श्री नगर, जम्मू अमृतसर,जालन्धर पंद्रह शहरों में पाकिस्तान की सेना द्वार ड्रोन एबं मिसाईलों से हमला किया भारतीय सेना ने नाकाम करते हुए पाकिस्तान में कई ठिकानो पर हमला करके करारा जबाब दिया है तथा पाकिस्तान का H Q 9 डिफेंस सिस्टम को भारत की सेना ने तवाह कर दिया। जिससे हम सब में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
भारत की सेना विश्व में चौथा स्थान रखती है उसके द्वारा पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई पर सभी देशवासियों को गर्व है।
अध्याक्षता करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य देवेश मिश्रा ने कहा कि आज भारत की सरकार के द्वारा सेना को खुली छूट देने से पाकितान के ठिकानों को नेशनामूद करने को कामयाब हुए है इसलिए बैठक में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे है।

संचालन करते हुए दोनों संघठनों के जिला उपाध्य्क्ष इं प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान को 1965 एवं 1971 की लड़ाई में भारत ने धूल चटा कर बांग्लादेश बनाकर टुकड़े कर दिये इसके बावजूद पाकिस्तान बाज नही आया। इस बार में भारत पाकिस्तान के चार टुकड़े करके धूल चटायेगा।
दोनों संघठनों के महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रानी शर्मा, ड्राइंग स्टॉफ एसोसियेशन के जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा,जिला कार्यकारिणी के सदस्य नितिन तिवारी, सुधांशु मिश्रा,एअर फोर्स से सेवानिवृत इं डीपी शर्मा,डॉ अनुराग शर्मा,कंचन शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए भारत की सेना की कार्यवाही को शानदार बताया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बैठक में इं प्रमोद कुमार शर्मा अंशुल गुप्ता,शनिज राठी अनिल मिश्रा,नितिन तिवारी, सुधांशु मिश्रा श्रीमती रानी शर्मा,आकांक्षा गुप्ता, पूर्व शिक्षक अर्चना शर्मा आदि मौजूद रहे।






