सम्भल । पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता एवं डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान परवाह ,Care,के अंतर्गत प्रभारी यातायात दुष्यंत बालियान ने बहजोई कोतवाली क्षेत्र के भगत इंटरनेशनल स्कूल में यातायात नियमों संबंधी

जागरूकता कार्यक्रम किया गया है,जिसमें बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई है,दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी ना बैठे, वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें, नशे की हालत में या शराब पीकर वाहन ना चलाएं, तेज गति से वाहन ना चलाए आपका जीवन अनमोल है सुरक्षित चलें सुरक्षित रहें।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






