सम्भल । पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान मय फोर्स के सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र में अवैध पार्किंग के अभियान के अंतर्गत एवं चौराहों को जाम मुक्त रखने हेतु चंदौसी चौराहे एवं चौधरी सराय

चौराहे से 50 मीटर की दूरी पर “वाहन ना रोकें” लिखवाया गया है,व वाहन चालकों एवं आम जनमानस को उक्त संबंध में समझाया गया है,सभी से अनुरोध किया गया है,कि वाहन को चौराहों पर खड़ा न करे एवं सभी से अपील की गई कि जनपद सम्भल के सभी चौराहों को जाममुक्त रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072