रविवार को 6:00 के आसपास बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के भूड़ा भदरौल गांव के रहने वाले वेद प्रकाश पुत्र श्रीपाल की गांव के ही एक युवक से पुरानी रंजिश चल रही है। जिस पर गांव के ही एक युवक ने वेद प्रकाश को पेप्सी में नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके बाद भूड़ा भदरौल गांव के बाहर ले जाकर लाठी डंडों से

पिटाई की। घायल अवस्था में परिजन वेद प्रकाश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में उन्होंने थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह







