
बदायूं। मूसाझाग क्षेत्र के गांव कड़ेला में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का भाजपा नेता मुख्य अतिथि राजुल शर्मा विशिष्ट अतिथि शिवाकांत शर्मा ने फीता काटते हुए शुभारंभ किया और क्रिकेट भी खेली। मुख्य अतिथि का

आयोजन ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल में भी युवा अपना कैरियर बना सकते हैं। क्षेत्र के काफी युवाओं ने खेल में अपना नाम

रोशन किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हर किसी को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। क्रिकेट टूर्नामेंट में उपस्थित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भाई जितेंद्र कश्यप , प्रदीप एवं मिंटू ने कराया। श्री शर्मा ने दोनों टीमों उनौला व मूसाझाग के कप्तान को बधाई दी और

आयोजक समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। काफी संख्या में टूर्नामेंट आयोजक प्रायोजक दर्शक मौजूद रहे।






