
कुंवर गांव ।विकास खण्ड सालारपुर में ग्राम प्रधान करतोली, सादुल्लापुर भित्तारा, बिछुरैया, मलिकपुर, मुल्लापुर, फरीदपुर नौसाना, घटबेहटी, नरखेड़ा, लाहीफरीदपुर व ढकिया के ग्राम प्रधानों द्वारा गौवंश आश्रय स्थलों को 560 कुण्टल भूसा दान में दिया गया,जिसे शनिवार को ब्लाक में हरी झण्डी दिखाकर

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता,द्वारा गौशालाओं को रवाना किया गया। विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा मौके पर उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों से भूसादान की अपील करने पर ग्राम प्रधानों द्वारा 750 कुण्टल भूसा दान का आश्वासन दिया गया।इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ संजीव कुमार भुईयार ,नितिन कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर, ब्लाक प्रमुख विचित्रा देवी, ब्लाक प्रमुखपति अनेकपाल सिंह, मौजूद रहे ।
सचिव की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए किया गया सम्मानित

नितिन कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर द्वारा अवगत कराने पर कि भूसा दान एवं गौवंश आश्रय स्थल के संचालन में अच्छी पहल करने वाले ग्राम विकास अधिकारी कृपाल सिंह द्वारा अत्यन्त मेहनत के साथ कार्य किया जा रहा है तथा इनके प्रयासों से ही भूसादान संभव हुआ है जिसपर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा सचिव की प्रशंसा करते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।





