संभल। यूपी के जनपद सम्भल में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैफ खा सराय निवासी घायल मोहम्मद फिरोज 40 वर्षीय पुत्र खलील एहमद ने उपचार के दौरान दिल्ली में दम तोड़ दिया है ,मृतक का बीते मंगलवार को नखासा थाना क्षेत्र के हसनपुर मार्ग पर देर रात कारोबार के सिलसिले से अपने बिजनस पार्टनर मुश्ताक़ के साथ अपनी गाड़ी से कही जा रहे थे, कि तभी अचानक से सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने मृतक की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी है ,जिस कारण गाड़ी में सवार मृतक व उसका बिज़नेस पार्टनर गम्भीर रूप से

घायल हो गए हैं ,जिनको आनन फानन में उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया है,जहां से मोहम्मद फिरोज की हालत नाजुक देख उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है,हालात नाजुक देख परिवार वाले मोहम्मद फिरोज को उपचार हेतु दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए हैं,जहां पर जिन्दी मौत के बीच मृतक मोहम्मद फिरोज ने दुनिया को अलविदा कह दिया है ,मृतक अपने पीछे तीन बच्चो को छोड़ दुनिया से चला गया है,मौत की खबर गाँव मे पहुँची तो शौक की लहर दौड़ गई है,मृतक के परिजनों ने नखासा थाना पँहुच अज्ञात बहान चालक के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की माँग की है।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






