कादरचौक। नवागत थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बीते दिनो यहां आकर पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद उनके स्वागत का सिलसिला लगातार

जारी है। गुरुवार को इलाके के संभ्रात लोगों ने उनका फूल माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत नवागत थाना प्रभारी

धनंजय सिंह ने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या सुनकर तत्काल उसका निस्तारण करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। पीड़ितों के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। अपराधियों

को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनका स्वागत करने वाले में शिव प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशल कुमार, दिनेश कुमार उर्फ धारा भैया, प्रधान कादरचौक

अवधेश सिंह ठाकुर देव चौहान राजन राजपूत, बृजभान, पुष्पेंद्र मास्टर बृजेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह






