बदायूं।युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत नेहरू युवा केंद्र बदायूं के द्वारा संविधान निर्माता डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर की 134 वी जयंती के अवसर पर भव्य विचार गोष्ठी आयोजन जे एस पी जी कॉलेज बदायूं के सभागार में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास सिंह प्रबन्ध निदेशक संजीव कुमार

श्रीवास्तव एपीएस रविन्द्र पाल सिंह राहुल कुमार ने बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।इस कार्यक्रम के बारे में संजीव कुमार श्रीवास्तव एपीएस ने बताया की प्राप्त दिशा निर्देशनुसार जनपद बदायूं के युवा क्लब के द्वारा विभिन्न विकास खंडों में रैलियों का आयोजन किया गया एव रैलियों के समापन पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास यादव ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं को बाबा साहेब के जीवन के महत्वपूर्ण चुनौतियों को भी बताया जाए ताकि वर्तमान पीढ़ी बाबा साहेब के संघर्षों से जागरूक हो सके। युवाओं ने अपने अपने विचार रखे, अंत में युवाओं वक्ताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छबिराम सिंह, ललित कुमार सुधीर यादव पूर्णिमा गौड़ साक्षी गुप्ता रामू सिंह अजय कुमार राहुल यादव आदि उपस्थित रहे

रिपोर्टर रामू सिंह

Oplus_131072