बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रहमुद्दीन नगर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय.अतर सिंह पुत्र पंचू टेंपो में बैठकर जा रहा था। कि थाना कादरचौक क्षेत्र के कादरचौक गांव के पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार 8:30 बजे के आसपास टेंपो और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें टेंपो में बैठे अतर सिंह की मौत हो गई तथा बाइक और टैम्पो में बैठे अन्य तीन लोग घायल हो गए।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने अतर सिंह के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने अतर सिंह के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं घायल तीन लोगों का कादरचौक की सीएचसी पर इलाज चल रहा है। पुलिस ने टेंपो और बाइक को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह






