
बदायूं।प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय सघन क्षय रोग अभियान संचालित किया जा रहा है जिसके उपलक्ष्य में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जिला क्षय रोग अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव द्वारा क्षय रोगियों को

गोद लेकर पोषण पोटली उपलब्ध कराने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा जयपाल सिंह जिला पंचायत सदस्य को बुके देकर सम्मानित किया किया गया। इसके बाद जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा 100 दिवसीय कार्यक्रम एवं क्षय रोग के लक्षण, जांच, एवं उपचार के बारे में बताया गया।

जयपाल सिंह जिला पंचायत सदस्य द्वारा सरकार द्वारा स्वास्थ्य के बारे में चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया जितेन्द्र यादव पूर्व एमएलसी द्वारा विश्व की सबसे बड़ी आयुष्मान योजना के बारे में बताया गया एवं क्षय रोगियों को पॉजिटिव सोच के साथ रहना चाहिए एवं दिमाग़ में यह बात नहीं रखनी चाहिए की में बीमार हूं जिससे बीमारी जल्द ठीक होंगी। टीबी के मरीजों से किसी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए जिस से उनमें हीन भावना उत्पन्न ना हो जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा बताया गया की सभी टीबी के मरीजों को

टीबी की दवाई समय से एवं पूरे समय जब तक इलाज लेना चाहिए साथ ही साथ मरीज को अच्छा पोषण लेना चाहिए एवं परहेज से रहना चाहिए जिससे बीमारी जल्दी ठीक हो सके। उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ साथ हम सभी को साफ सफाई से रहना चाहिए व खांसते एवं छीकते समय नाक एवं मुंह से कपड़ा लगाना चाहिए जिस से समाज में दूसरे लोगों को टीबी रोग ना फैले मरीज को नाक एवं मुंह से लगाए गए कपड़े को दिन में 2 बार गर्म पानी से धोना चाहिए जिससे टीबी का बैक्टीरिया मर जाये जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा 51 टीबी के मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली उपलब्ध

कराई गई। अभी तक किसी भी निक्षय मित्र द्वारा इतने टीबी के मरीजों को एक बार में गोद नहीं लिया गया है।अंत में जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार प्रकट किया एवं अन्य लोगों द्वारा भी स्वेच्छा से टीबी के मरीजों को गोद लेने की अपील की गयी। कार्यक्रम का संचालन बृजेश राठौर एस टी एस द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संजू चौधरी,संदीप राजपूत, सूरजपाल यादव, सोमेन्द्र पाल सिंह, नरेन्द्र यादव, सर्वेश कुमार,विमल पाठक,उमाशंकर, रवि कुमार, सूर्य प्रताप राठौर उपस्थित रहे।






