Municipal officers are doing bad condition of cows, ignoring cows in Gaushala

नगर पालिका बदायूं में बनी गौशाला का हाल बहुत बुरा है। उसमे आए दिन गौ वंश मर रहे हैं। धूप से बचने को वहां छत के नाम पर कुछ नहीं। कुछ दिन पहले हिंदुस्तान अखबार में गौशाला के बारे में पढ़ने के बाद पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने गौशाला जाके देखा तो सच में उसका हाल बहुत खराब था, इसकी खबर उन्होंने फोटो के साथ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने वही फोटो के साथ नगर पालिका ई ओ को सूचित किया और पल्ली डलवाने को कहा, ई ओ ने सी वी ओ से कह दिया की करा देंगे पर 3 दिन तक कुछ नही हुआ, इस पर विकेंद्र शर्मा ने ई.ओ से बात की तो ई ओ ने जवाब दिया की हमारे पास रुपए नही कृपया हमारी मदद कराई जाए तभी हम कुछ करवा पाएंगे।
अब नगर पालिका ई ओ को इस बात से मतलब नही की वहां गाय धूप में मरती रहें। ई ओ की इस बात की शिकायत विकेंद्र ने जिलाधिकारी से भी की है। अब देखते है इस पर क्या एक्शन होता है, अन्यथा लेना पड़ेगा सांसद मेनका संजय गांधी का सहारा।
बारिश का मौसम है। बारिश में गाय भीगने पर मजबूर होंगी।

By Monika