संभल। यूपी के जनपद सम्भल में अवैध रूप से भट्टे का संचालन रोके जाने के सम्बंध में चन्दौसी निवासी सजंय कुमार पुत्र दिलावर सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती

पत्र भेज दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है, साथ ही भट्टे का संचालन बंद नही होने पर माननीय उच्च न्यायालय या फिर माननीय राष्ट्रीय

हरित प्रधिकरण नई दिल्ली में मामले को लेकर जाने की बात कही है,मामला जनपद सम्भल की तहसील सम्भल के ग्राम मोहम्मद पुर टांडा स्थित मैसर्स हाजी मुंशी

अहमद ब्रिक वर्क्स से जुड़ा है,जिसको भट्टे स्वामी द्वारा बन्दी आदेश पत्रांक स एच ओ 2016 सी 7 वायु 838 बन्दी आदेश 2017 के अस्तित्व में रहते हुए टीम द्वारा

भट्टे में पानी भरे जाने के बावजूद टीम के जाने के बाद भट्टा पूर्व की भांति पुनः संचालित कर लिये जाने की बात कहते हुए,साक्ष्य स्वरूप कुछ फोटो सहित संग्लन प्रार्थना पत्र सहित भट्टा संचालित होने की सूचना

उपजिलाधिकारी सम्भल क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुरादाबाद व जिलाधिकारी को व्हाट्सएप एप द्वारा सूचित किये जाने बात भी कही है,इस सम्बन्ध में जब भट्टे स्वामी से इस बात करने का प्रयास किया

गया तब भट्टे स्वामी ने भतीजे से बात करने की बात कहते हुए बात को डाल दिया है भतीजे ने भी इस सम्बंध में कोई सन्तुष्ट जवाब नही दिया है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072