सहसवान-उत्तर प्रदेश नवाचार एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन 16 मार्च रविवार को रोटरी भवन बरेली में किया गया। जिसमें कार्यशाला का विषय शैक्षिक विषयगत काव्य पाठ था। कार्यक्रम में प्रदेश भर से चयनित नवाचारी शिक्षकों ने प्रतिभाग किया एवं विषयगत काव्य पर प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, संजीव अग्रवाल विधायक,बरेली विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवियत्री,लेखक डॉक्टर सोनरूपा विशाल रहीं। इसी

कार्यक्रम में बदायूं जिले के शिक्षक नरेंद्र शर्मा सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरकवारी मानपुर,ब्लॉक सहसवान ने भी प्रतिभाग किया।जहां उन्होंने विज्ञान विषय को काव्य रूप में प्रस्तुत किया। शैक्षिक नवाचार के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा काफी सराहना की गई। श्री शर्मा को अंतरराष्ट्रीय कवियत्री,लेखक डॉक्टर सोन रूपा विशाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।शिक्षक के राज्य स्तरीय काव्य नवाचार में सम्मानित होने पर जिले के बीएसए वीरेंद्र सिंह खंड विकास अधिकारी मनोज राम शिक्षक संघ के पदाधिकारी समस्त एआर पी एवं समस्त शिक्षक गणों ने हर्ष जताया।