Agra: Congress leaders took to the streets against Paras Hospital

UP के Paras Hospital का मामला तूल पकड़ने लगा है। इसे लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने में जुट गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के TWEET के बाद आगरा में कांग्रेस के नेताओं ने मंगलवार को Paras Hospital के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नेताओं ने NEW AGRA थाने में अस्पताल के DOCTOR के खिलाफ तहरीर दी है।
आगरा स्थित Paras Hospital में 26 अप्रैल को 96 मरीज भर्ती थे। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या से डॉक्टर बेचैन थे। OXYGEN की व्यवस्था नहीं होने पर डॉक्टर ने 26 अप्रैल की सुबह सात बजे पांच मिनट का Oxygen Mockdrill कर दिया। ऐसे में गंभीर हालत वाले 22 मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल के मालिक डॉक्टर आरिंजय जैन इस घटना का जिक्र कर रहे थे कि किसी ने Video बना लिया जो अब वायरल हो गया है।

दरसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की UP महासचिव प्रियंका गांधी ने BJP सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि, अब अस्पताल और जिला प्रशासन की तरफ से सफाई दी जा रही है कि Oxygen Mockdrill में 22 नहीं, कम मरीजों की मौत हुई थी। लेकिन, सवाल यह है कि क्या ऑक्सिजन की कमी के कारण मरीजों के साथ मॉक ड्रिल करना ही अमानवीय नहीं है?

साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इसे मानवता के खिलाफ बताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने हमारी खबर को ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी शासन में OXYGEN ही नहीं, मानवता की भी कमी है।वहीं, प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और उनके एक मंत्री के साथ-साथ पारस अस्पताल के मालिक के बयानों का जिक्र कर घटना की जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

By Monika