Kanpur: Head husband beat up couple, tore women’s clothes, case filed against 19 people

up के kanpur में बिठूर थाना क्षेत्र के रमेलनगर में सोमवार देर रात चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर दंपति को बुरी तरह पीट दिया। महिला से छेड़खानी की और कपड़े फाड़ डाले। दंपति पूर्व प्रधान के फार्म में हाउस में रहता है।

पीड़ित पूर्व प्रधान के farm house में पत्नी के साथ रहकर नौकरी करता है। आरोप है सोमवार रात 12 बजे प्रधान पति राम सजीवन निषाद, रामप्रकाश, रामकुमार, गोलू, नीरज, मनीष, मनोज, शिवकुमार, सुभाष, समीर निषाद, गोपाल निषाद, शीलू निषाद और अशोक समेत 6 अन्य अज्ञात लोग farm house का दरवाजा जबरन खुलवाकर घुस आए।
कहा कि अब हम प्रधान हैं, हमारी गुंडागर्दी चलेगी। इसके बाद दंपति को जमकर पीटा। कहा कि चुनाव में बार-बार कहने के बाद भी साथ नहीं दिया और इसके बाद भी हम जीत गए हैं।

थानाप्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्रधान पति समेत 19 लोगों के खिलाफ report दर्ज की गई है। प्राथमिक जांच में मारपीट का आरोप सही पाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

By Monika