बदायूं। जिला क्षय रोग अधिकारी की अध्यक्षता में डायट ऑडिटोरियम स्थित टीबी के मरीजों को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योग टीम संस्था के योगाचार्य गिरधारी लाल एवं उनके सदस्यों द्वारा 20 टीबी के मरीजों को गोद लिया। गोद लिए गए सभी टीबी के मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराई गयी एवं उनका टीबी का इलाज पूर्ण होने तक उनके स्वास्थ्य की पूर्ण जिम्मेदारी भी ली गयी।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विनेश कुमार ने बताया कि टीबी के मरीज समय से पूर्ण 6 माह इलाज लेने पर पूरी तरह से स्वस्थ हो जाते है कोई भी मरीज बीच में इलाज ना छोड़ें नहीं तो टीबी और ख़तरनाक हो सकती है एवं जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा एह भी बताया गया की 24 मार्च तक 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम चल रहा

है। जिसमें ऐसे लोगों को चिन्हित करना है जिसमें टीबी होने की सम्भावना अधिक होती है उन सभी की टीबी की जांच एवं एक्स-रे कराना है जिस से कोई टीबी का मरीज इलाज से छूट ना जाये।कार्यक्रम में योग टीम संस्था के योगाचार्य गिरधारी सिंह राठौर,एवं उनके सदस्य गण, डॉ आर पी सिंह,दिनेश कुमार शर्मा,आवेश पाल सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, मुकेश सारस्वत, यश सारस्वत, चंद्रप्रकाश, वीरेंद्र कुमार, मदन लाल पाल, सुरेश पाल सिंह, किशन लाल, मनोज चंदेल, ऋषिकेश,संदीप राजपूत, आसिफ रजा, सुदेश सक्सेना, शाहिद हुसैन, उमाशंकर उपस्थित रहे।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने योग संस्था के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित कर समाजसेवियों से अपील की गई। उन्होंने ने कहा कि समाजसेवी संस्थाएं आगे आकर बढ़ चढ़कर टीबी के मरीजों को गोद लें जिससे उनके जीवन को बेहतर किया जा सके।
रिपोर्टर भगवान दास





