बदायूं सांसद आदित्य यादव ने बताया अन्नदाता निराश,युवा हताश, मिडिल क्लास मायूस

बजट में मध्यम वर्गीय जनता को नहीं मिला कोई लाभ:जिलाध्यक्ष कांग्रेस ओमकार सिंह

बदायूं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को बजट पेश किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने2025-26 का ‘केंद्रीय बजट’ ऐतिहासिक बजट बताया है। उन्होंने कहा यह बजट विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला है, जो अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण पर केंद्रित है।
जिस पर उन्होंने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।

सांसद आदित्य यादव ने बताया अन्नदाता निराश,युवा हताश, मिडिल क्लास मायूस

बदायूं। लोकसभा सीट से सांसद आदित्य यादव ने कहा अन्नदाता निराश,युवा हताश, मिडिल क्लास मायूस,केंद्रीय बजट को आम जनता का विरोधी बताया उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने एक बार फिर जनता को झुनझुना पकड़ा दिया। सांसद ने कहा वर्तमान में सबसे बड़ी चुनौती युवाओं के रोजगार की है। सरकार के पास इस समस्या का कोई समाधान नहीं है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नए सत्र बजट पर क्या कहा-

जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने जो बजट पेश किया उससे मध्यम वर्गीय जनता को कोई लाभ नहीं मिलेगा। माध्यम वर्गीय जनता की 12 लाख आय इस देश में नहीं है, इस बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि देश का किसान जिसने एमएसपी की मांग की थी। उस पर सरकार ने बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जबकि इस देश में 70 प्रतिशत जनता ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है और

यह सब खेती किसानी से जुड़े हैं, युवाओं के लिए बजट में कुछ नहीं है ,रोजगार देने ,नौकरियों के लिए बजट में कुछ नहीं है, घरेलू गैस के सिलेंडर पेट्रोल डीजल जोकि प्रति दिन आम आदमी के उपभोग की चीजें हैं उनके दामों पर पर बजट कोई कमी नहीं गई है ,और सबसे बड़ी बात पूर्व में भी बजट में जो ऐलान किए गए थे वह आज भी धरातल पर पूरे नहीं हुए। जो लुभावने वादे किए गए हैं वह शायद इस लोकसभा सत्र में पूरे नहीं हो पाएंगे केवल जुमलों का बजट है।

रिपोर्टर भगवान दास