वृक्ष हमारे जीवन का मूल आधार: नत्थूलाल
-गायत्री शक्तिपीठ पर लगाए औषधीय पौधे

रिपोर्ट- निर्दोष शर्मा बदायूँ 9456203049

बदायूँ। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर सूक्ष्म जगत के परिशोधन के लिए गायत्री महायज्ञ हुआ। औषधीय पौधे लगाए गए।
शक्तिपीठ के ट्रस्टी नत्थूलाल शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का मूल आधार हैं। माया सक्सेना ने पौधों का पूजन कराया। विश्व कल्याण के लिए यज्ञभगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्यंुजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं।
शक्तिपीठ पर अर्जुन, जामुन, आॅवला आदि के औषधीय पौधे लगाए। इस मौके पर सुमित माहेश्वरी, विवेक, उदित गोयल, श्रेयांश, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।