बदायूं। श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के पावन पर्व पर भजन पूजन भंडारे का आयोजन किया गया जहां पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
श्रीराम मन्दिर की प्रथम वर्षगांठ एवं मकर संक्रांति के उपलक्ष में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।उसके बाद खिचड़ी भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।


लकी म्यूजिकल ग्रुप एवं हिन्दू डीजे साउंड सिस्टम के द्वारा राष्ट्रीय स्तर गायक शिवम लाडला दातागंज (मिनी कन्हैया मित्तल) एवं गायिका अन्नू पगली मुरादाबाद के द्वारा प्रभु श्रीराम के सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों पर भक्त भाव विभोर हो उठे।


खिचड़ी भोज चाय काफी प्रातः 10.00 बजे से लेकर प्रभु इच्छा तक चली।हिन्दू जागरण संगठन नितिन कमठाना (राजा भईया) के द्वारा सभी कार्य सम्पन्न किए गए।
भक्तों के द्वारा इस पावन एवं पुनीत कार्य के लिए चावल, उर्द की दाल, रिफाइंड, मसाले, दोना पत्तल अथवा

आर्थिक सहयोग किया गया। इस मौके पर हिंदू जागरण संगठन के कार्यकर्ता, सभासद और भक्तगण आदि काफी संख्या में मौजूद रहे।