तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गई इस हादसे में दोनों बाइकों को पर सवार 6 लोग घायल हो गए।जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दे पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास हुआ जहां दो बाइक आपस में टकरा गई।कासगंज जनपद के इस्माइलपुर गांव निवासी राहुल यादव (28) अपनी पत्नी सोनम(26) बेटी सोनाक्षी (6) मिष्टी (4)व भानु 2 के साथ बिसौली की ओर से आ रहा था। इसी दौरान के खितौरा से दवाई लेकर जा रहे उघैती थाना क्षेत्र के गांव टेहरा निवासी भाई बहन आरती यादव (18) प्रदीप यादव (20) पुत्र वीरेंद्र यादव की बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में राहुल यादव उनकी पत्नी सोनम बेटी सोनाक्षी,मिष्टी घायल हो गई वही दूसरी बाइक सवार आरती व प्रदीप भी गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां सोनम की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस संबंध में सहसवान कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया दो बाइकों की आपस में टक्कर हुई थी। जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।