बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसान नेता प्रयागराज महाकुंभ मेला के लिए हजारों की संख्या में रविवार को रेलगाड़ी से रवाना होंगे।
प्रयागराज महाकुंभ मेला में यूनियन के नेतृत्व में पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर लगेगा जिसमें सभी प्रांतों से किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता और उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से पदाधिकारी कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने जानकारी दी रविवार को दबतोरी,आसफपुर,करेंगी, कछला, बितरोई,उझानी, शेखूपुर,शहर घटपुरी, करतोली चंदौसी, बहजोई, आदि से हजारों की तादाद में महिलाएं,बच्चे,बुजुर्ग शाम 5:00 बजे रवाना होंगे। किसान नेता रेलगाड़ी से रवाना होंगे। मंडल प्रवक्ता ने कहा कि जनपद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत का ही वजूद बना हुआ है चाहे वह आंदोलन हो या शिविर सभी में चढ़बढ़ कर हिस्सा लेते

है।उन्होंने कहा 26 जनवरी के लिए ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी 13 जनवरी को तहसील मुख्यालयों पर होने वाले आंदोलन प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने के कारण नहीं हो सकेंगे प्रयागराज में 13 से 18 जनवरी तक शिविर चलाया जाएगा। 26 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर ट्रैक्टर परेड निकली जाएगी।
जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने कहा जिले में समानांतर हरी टोपी लगाकर किसान यूनियन नाम पर कुछ संगठन धोखा और फरेब दलाली का काम कर रहे हैं। यह संगठन संयुक्त मोर्चा में है परंतु संयुक्त मोर्चा का कोई भी कार्यक्रम नहीं कर रहे है क्योंकि इनके पास संगठन नाम की कोई चीज नहीं है उन्होंने कहा टिकैट संगठन पूरे हिंदुस्तान के अलावा दुनिया के कई देशों में अपना परचम लहराया है।